:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय मे रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है जहाँ संपत्ति के लिए एक साला पर अपने ही जीजा को मौत के घाट उतार देने का आरोप लगा है। इस घटना मे
युवक की संदेहास्पद अवस्था मे मौत से सनसनी मचा हुआ है । घटना मे परिजनों ने मृतक के साला पर ही संपत्ति के लिए हत्या का आरोप लगाया है। युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है। आरोप है की साला ने ही जीजा को मौत के घाट उतार कर उसे फंदे से लटका दिया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर मोहल्ला की है। मृतक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले रबि रौशन कुमार के रूप मे हुई है। बताया जाता है की दो दिन पहले साजिश के तहत युवक को मार कर टांग दिया गया है। सुचना के बाद युवक के परिजन दो दिन बाद मौके पर पहुंचे दो सरा गला शव फंदे से लटका पाया गया है। घटना के सबंध मे मृतक के मामा ने बताया की
मृतक पुरे परिवार मे इकलौता वारिश था। जिसके पास काफी संपत्ति और जमीन है। जिसपर उसके साला और ब्रोकरो की नजर थी। मृतक के साला का किसी से अवैध संबंध था। दो दिन पहले साजिश के तहत मृतक के पत्नी और बच्चे को लड़ाई झगड़ा कर हटा दिया गया। जिसके बाद साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई।
मामा ने आरोप लगाया है की मृतक के साला ने ही उसे फोन कर बताया की रवि रौशन घर का कमरा नहीं खोल रहा है आप लोग आये। जैसे ही वो लोग मृतक के घर पहुंचे तो मृतक का शव फंदे से सरा गला हुआ लटका था। मामा ने साफ तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल घटना की सुचना रतनपुर थाना को दी गई। जिसके बाद रतनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर जाँच मे जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा हो पायेगा। फिलहाल यह घटना लोगो के बीच चर्चा का बिषय बना हुआ है।
बाइट – अनिल कुमार – मामा



