बेगूसराय-ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से, किशोर की दबकर मौत, ईलाके में मचा कोहराम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!


बेगूसराय -बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दादुपुर पंचायत स्थित वारिसनगर के समीप गड्ढे में एक ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य किशोर घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों के चीख और पुकार से इलाके में मातम छा गया और देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान दादूपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो समसीपुर गांव निवासी संतोष महतो के लगभग 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार और घायल की पहचान रंजीत महतो के लगभग 15 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों किशोर दियारा से खेत देखकर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में आ रही ट्रैक्टर पर बैठ गया। जहां वारिसनगर के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होने के कारण गड्ढे में पलट गई और दोनों किशोर हादसे के शिकार हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष गितेंद्र उपाध्याय, 112 बछवाड़ा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां तहकीकात करते हुए ट्रैक्टर को जप्त कर उक्त किशोर के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि वारिसनगर के समीप ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर की मौत हो गई और एक अन्य किशोर घायल है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर को जप्त कर कागजी प्रक्रिया करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट – नन्द किशोर महतो

Join us on: