खनुआ नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार किशोर डूबे, दो की मौत!

SHARE:

अवधेश कुमार / गोपालगंज

गोपालगंज में खनुआ नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया…नदी में नहाने गए चार किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोर को बचा लिया गया है…घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के भरपुरवा गांव स्थित केरवनिया घाट की है….

मृतकों की पहचान भरपुरवा गांव निवासी दिग्विजय मिश्रा के 11 वर्षीय पुत्र आयुष मिश्रा और 13 वर्षीय ओम पांडेय के रूप में हुई है….वहीं, चुलबुल पांडेय और विशाल ठाकुर की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवरिया रेफर किया गया है…

बताया जाता है कि स्नान के दौरान चारों किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए…घाट पर मौजूद मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और विजयीपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया….घटना के बाद गांव में मातम पसरा है…पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है…

BYTE : बाल्मीकि मिश्र, परिजन

Join us on: