रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार
1 PM मोदी बोले:विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत,विदेश जाने पर रोक नहीं;5 दिन पहले कहा था:विदेश यात्राओं से बचें
2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी यात्रा पर टैक्स,सेस या सरचार्ज लगाने की खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी किसी भी योजना को लेकर सरकार की ओर से कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह पूरी तरह से झूठ है। इस तरह की खबरों में एक भी सच्चाई नहीं है और सरकार का फोकस आम लोगों के जीवन को आसान बनाने पर है।
3 मोदी 9 साल बाद नीदरलैंड पहुंचे,पीएम डिक शूफ से मिलें; टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर पार्टनरशिप पर खास जोर
4 NEET पेपर लीक में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर अरेस्ट,CBI ने मास्टरमाइंड बताया;कोचिंग में छात्रों को सवाल बताए,NEET एग्जाम पैनल में भी रहा
5 सुप्रीम कोर्ट बोला:दो एयरलाइन का किराया अलग-अलग क्यों,एक एयरलाइन ₹8000 चार्ज करती है,दूसरी ₹18000; सरकार से कहा:लोगों को थोड़ी राहत दें
6 एक ग्राम ड्रग्स भी देश में प्रवेश नहीं करने देंगे,अमित शाह बोले:2047 तक नशा मुक्त भारत का लक्ष्य
7 भोजशाला सरस्वती मंदिर केस:हाईकोर्ट के फैसले का काशी में स्वागत,संत बोले:सत्य की विजय हुई;सनातन को मजबूती
8 केंद्र सरकार ने ईंधन के निर्यात को लेकर एक बहुत ही अहम और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने देश से बाहर भेजे जाने वाले यानी निर्यात होने वाले पेट्रोल पर अप्रत्याशित लाभ कर यानी विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। वहीं दूसरी तरफ,डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन ‘एटीएफ’ के निर्यात शुल्क में भारी कटौती करके कंपनियों को राहत दी है। यह कड़ा फैसला 16 मई से पूरे देश में लागू कर दिया गया है
9 लगातार गिरते दामों और निर्यात में आ रही रुकावटों की मार झेल रहे प्याज किसानों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने किसानों का नुकसान कम करने के लिए सीधे तौर पर उनसे प्याज खरीदने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने तय किया है कि वह 1235 रुपये प्रति क्विंटल (यानी 12.35 रुपये प्रति किलो) के भाव से किसानों का प्याज खरीदेगी
10 बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह, एक्टिविस्ट बन करते हैं सिस्टम पर हमला; भड़क गए CJI सूर्यकांत
11 महाराष्ट्र सरकार ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया। अब राजस्व विभाग की सभी अर्ध-न्यायिक कार्यवाहियों में मराठी भाषा का उपयोग अनिवार्य होगा। इसके तहत न केवल सुनवाई मराठी में की जाएगी,बल्कि अधिकारियों की ओर से पारित किए जाने वाले सभी आदेश भी इसी भाषा में लिखे जाएंगे।
12 बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी;लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हंगामा
13 श्रीश्री रवि शंकर का 70वां जन्मोत्सव:CM फडणवीस ने बताया आध्यात्मिक दूत,जुटीं देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियां
14 मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा, तय समय से 5 दिन पहले;महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 45°C पार,राजस्थान का फलोदी सबसे गर्म
15 इजरायल लेबनान के बीच 45 दिन बढ़ा युद्धविराम;गाजा में हमास का सैन्य प्रमुख मारा गया
16 IPL:चेन्नई तीन मैच जीतने के बाद हारी,लखनऊ 7 विकेट से जीती;मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए,आकाश को 3 विकेट
17 IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात,प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी;GT की नजरें टॉप-2 पर
18 पीएम मोदी बोले:ये दुनिया के लिए आपदाओं का दशक,पहले कोरोना,फिर युद्ध,अब ऊर्जा संकट,हालात नहीं बदले तो गरीबी के दलदल में फंसेंगे
19 भारतीय समुदाय के योगदान पर गौरवान्वित होते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आप नीदरलैंड के समाज और यहां की इकोनॉमी में जो आपकी देन हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है। मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं
20 हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ,मां वाग्देवी की पूजा हुई,श्रद्धालु बोले:सालों बाद बिना रोक-टोक दर्शन हो रहे
21 NEET पेपर लीक केस:9वीं गिरफ्तारी,पुणे की टीचर गिरफ्तार,NTA ने एक्सपर्ट तैनात किया था,छात्रों को बॉटनी-जूलॉजी के कई सवाल बताए
22 सेना प्रमुख बोले:पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना बंद करे, उन्हें तय करना होगा कि वे भूगोल का हिस्सा रहना चाहते हैं या इतिहास का
23 मैंने फर्जी डिग्री वालों की आलोचना की,CJI सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ वाले बयान पर सफाई,कहा: युवाओं पर मुझे गर्व
24 ₹182 करोड़ का ‘जिहादी ड्रग’ जब्त: अमित शाह ने ऑपरेशन रेजपिल की दी डेडलाइन,कहा:अब नशे के सौदागरों की खैर नहीं
25 जो जाना चाहते हैं,वे जा सकते है, चुनावी हार के बाद ममता के सख्त तेवर, बोलीं:पार्टी को फिर से खड़ा करूंगी
26 ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR,आरोप:चुनाव प्रचार में भड़काऊ भाषण दिए,अमित शाह को लेकर धमकी भरा बयान दिया
27 CM योगी बोले: जाति-भाषा में बांटने वाले आपके हितैषी नहीं,केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा:योगीजी की छवि सख्त और दृढ;गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
28 आजम खान को कोर्ट से झटका; विवादित बयान मामले में दोषी करार,2 साल की सजा
29 मानसून जल्दी आएगा,लेकिन सुपर-अलनीनो से सूखा पड़ने की आशंका, MP-UP-राजस्थान में भीषण गर्मी,भोपाल में सड़क का डामर पिघला
30 भारत में सूखा और भीषण गर्मी पड़ने की आशंका,अलनीनो के जुलाई तक एक्टिव, सर्दी तक रहने की संभावना,इससे मानसून कमजोर पड़ सकता है
31 रिपोर्ट:ईरान पर अगले हफ्ते दोबारा हमले की तैयारी में अमेरिका,50 हजार सैनिक और युद्धपोत तैनात,ट्रम्प के फैसले का इंतजार
32 चीन को रिझाने चले ट्रंप को रूस की सलाह,शांति चाहते हो तो Pak नहीं भारत चुनो
33 पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि,कांग्रेस बोली:चुनाव खत्म, वसूली शुरू;राहुल ने कहा:₹3 का झटका आया,बाकी वसूली किस्तों में;अखिलेश बोले:साइकिल ही विकल्प
34 NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार,छात्रों से वसूले लाखों रुपये
35 भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती,पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक,LPG सप्लाई समेत कई MoU पर साइन
36 रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर,पहली बार डॉलर के मुकाबले गिरकर 96.07 पर पहुंचा
37 वाशिंगटन में हुई सफल बातचीत: इस्राइल-लेबनान के बीच 45 दिन तक बढ़ा युद्धविराम
38 पसंदीदा शहर चुनने का मौका,15 मिनट अतिरिक्त समय…NEET परीक्षा को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान,अब 21 जून को होगा एग्जाम
39 अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगा NEET एग्जाम,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले:अब गड़बड़ी नहीं होगी
40 पेट्रोल-डीजल के बाद गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी,CNG दो रुपये हुई महंगी;आम जनता की जेब पर महंगाई की दोहरी मार




