तालाब से युवक का शव बरामद,देखते ही मचा कोहराम,जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उम़गांव सहनी टोला वार्ड नंबर 13 के दिनेश पासवान के पुत्र शिवम कुमार का शव दुर्गा पट्टी पानी टंकी के पास तालाब के पानी में देखे जाने से सनसनी फैल गया। शव मिलने की खबर देखते ही देखते जंगल की आग के तरह चारोतरफ फैल गया। लोगों की भीड़ तालाब के किनारे जमा हो गई। लोगों ने युवक के व को पानी से बाहर निकाला, वही इस बात की जानकारी संबंधित हरलाखी थाना को दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम पहूंच कर शव को कब्जे मे लेकर जांच परताल मे जूट गई। आवस्यक कागजी कार्वाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सोंप दिया गया। शव गांव आते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा परा है। परिजन का रो रो कर बूरा हाल है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगा की युवक की मौत दुर्घटना वस पानी मे डूबने से हुई है, या आन्य कारण से।

Join us on: