रिपोर्ट – मनोज कुमार!
बेतिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मनुआपुल थाना क्षेत्र के गुरुवालिया चौक पर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक घर के बाहर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना पुलिस, प्रभारी डीएसपी अतनू दत्त और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन गोली के खोके बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अपराधी लव मिश्रा के घर पहुंचे और उनकी मां से लव मिश्रा के बारे में पूछताछ करने लगे। मां ने बताया कि वह सो रहे हैं और बाद में आने को कहा। जैसे ही उन्होंने दरवाजा बंद किया, अपराधियों ने घर के बाहर दनादन तीन राउंड फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। जब तक परिवार के लोग बाहर निकलते, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। पीड़ित लव मिश्रा ने बताया कि वह घर के अंदर थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन बाहर निकलने पर पता चला कि अपराधियों ने फायरिंग की है। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी डीएसपी अतनू दत्त ने बताया कि किसी व्यक्ति विशेष को निशाना नहीं बनाया गया, बल्कि एक घर पर फायरिंग की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। Byte डीएसपी अतनु दत्ता Byte पीड़ित लव मिश्रा
PTC मनोज कुमार




