पति ने मोबाइल देने से किया इंकार, पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की मौत हो गई।
मोबाइल पर रिल्स देखने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। पत्नी ने जब मोबाइल देने की मांग की तो पति ने इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज़ होकर महिला ने जहर खा लिया।
परिजनों द्वारा उसे तत्काल सदर अस्पताल, आरा की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Join us on: