अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं श्रद्धापूर्वक किया बट सावित्री व्रत!

SHARE:

रिपोर्ट – चंद्रशेखर कुमार!


बांका जिले के अमरपुर, रजौन, बौंसी, बेलहर, कटोरिया और चांदन प्रखंड में शुक्रवार को बट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा तथा सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। पूजा स्थलों पर सुबह से महिलाओं की भीड़ लगी रही और लोकगीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह व्रत अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है।

बाइट..पंडित गोल्डन झा

Join us on: