पटना- रेलवे ट्रैक से स्थानीय युवक का सिर कटा शव बरामद,भड़का आक्रोश, सड़क जाम, बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद रोड निवासी चंदन कुमार की रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अनीसाबाद गोलंबर के पास सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मृतक युवक का सिर जल्द बरामद करने की मांग उठाई।
परिजनों का आरोप है कि इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों ने चंदन कुमार की हत्या की है। उनका कहना है कि चंदन की हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया ताकि मामले को हादसा दिखाया जा सके। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश में जुट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वही मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची सचिवालय डीएसपी अनूप कुमारी ने दलबल के साथ मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को मंगाकर गायब हुए चंदन के सर की खोज रेलवे ट्रैक पर शुरू की घंटे डॉग स्क्वायड की टीम और बिहार पुलिस के जवानों के साथ रेलवे ट्रैक पर मौजूद डीएसपी के हाथ घंटे छानबीन के बाद भी खाली रहे हैं हालांकि इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

बाईट -मृतक के परिजन..
बाईट -अनु कुमारी, डीएसपी सचिवालय….

Join us on: