भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव में एनडीए की करारी हार!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव में एनडीए की करारी हार! महागठबंधन के सोनू राय ने कन्हैया शाह को 340 वोट से किया पराजित !

पटना/आरा।बिहार के भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव में एनडीए को जोर का झटका लगा है!जी हां!घर को आग लगी!घर के चिराग से!गुरुवार को रोमांचक मुकाबले में महागठबंधन के सोनू राय ने एमडीए के कन्हैया शाह को 340 वोट से करारी शिकस्त दी है।वहीं एमडीए के बागी उम्मीदवार मनोज कुमार उपाध्याय ने दोनों के जीत हार में अहम भूमिका निभाई है।जहां मनोज उपाध्याय ने भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव में 636 वोट लाकर गेम चेंजर की भूमिका निभाई। दिलचस्प बात तो यह है कि गुरुवार को भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव के रोमांचक मुकाबले की खबर आते ही पूरे शाहाबाद में हड़कंप मच गया।जहां महागठबंधन के उम्मीदवार सोनू राय ने एमडीए प्रत्याशी कन्हैया शाह को 340 वोट से करारी मात दी।वहीं निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार उपाध्याय की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। गौरतलब हो कि जेडीयू के प्रदेश महासचिव रहे मनोज उपाध्याय कई वर्षों से एमएलसी चुनाव की तैयारी में लगे थे।लेकिन राधाचरण शाह के संदेश विधायक बनने के बाद खाली हुए भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव में एनडीए ने उनके बेटे कन्हैया शाह को उम्मीदवार बना दिया।वहीं जेडीयू के दिग्गज नेताओं के निर्णय के खिलाफ मनोज उपाध्याय ने भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव में एनडीए के बागी उम्मीदवार के तौर पर मोर्चा खोल दिया।जिससे भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा है।चारों तरफ अफवाहों का बाजार गर्म है कि “घर को आग लगी घर के चिराग से”!बहरहाल चुनाव परिणाम पर गौर करें तो एनडीए उम्मीदवार कन्हैया शाह को महागठबंधन के सोनू राय ने जहां 340 वोटों से पराजित किया है।वहीं बागी उम्मीदवार मनोज कुमार उपाध्याय ने 636 वोट लाकर गेम चेंजर की भूमिका निभाई है।

Join us on: