रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजलपुरा गांव में एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। पीड़ित गाड़ी के मालिक रिंकू कुमार भंडारी ने बताया है कि उनकी सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो रातोंरात गायब हो गई। उन्होंने अरेर थाना में थानाध्यक्ष को आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। गाड़ी ऑनर रिंकू कुमार भंडारी, 38 वर्ष, पिता गोपाल भंडारी, ग्राम बिजलपुरा, पोस्ट लोहा, थाना अरेर, जिला मधुबनी के स्थायी निवासी हैं। उन्होंने बताया है कि 11 मई 2026 को रात लगभग 10 बजे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी रोज के तरह घर के सामने पार्क की थी। गाड़ी उनकी माता अमोल देवी के नाम पर पंजीकृत है। गाड़ी का विवरण इस प्रकार है, रजिस्ट्रेशन नंबर BR32PA1836, चेसिस नंबर MA1TA2WGXG2G15210,
इंजन नंबर WGG4G25371
रंग सफेद है। आगे रिंकू कुमार ने बताया है कि, “रात करीब 03 बजे पानी पीने के लिए उठा तो गाड़ी घर के सामने नहीं देख कर वे परेशान हो उठे। घर के लोगो से पुछताछ करने पर कोई सुराग नही मिला और चाभी यथाबत धर मे ही था। इसके बाद पूरे इलाके में खोजबीन किया गया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अब मुझे पूरा यकीन है कि चोरों ने इसे उड़ा लिया है।” उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ भी की, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि यह घटना ग्रामीण इलाकों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को दर्शाती है। वहीं, अरेर थानाध्यक्ष आनंद कुमार गौरव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है, जल्द ही रिंकू कुमार के गाड़ी को खोजबीन शुरू किया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई कर गाड़ी को बरामद कर लिया जाएगा और पुलिस ने गाड़ी गायब का मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय घर के बाहर पार्क वाहनों पर नजर रखना जरूरी हो गया है। जिले में पिछले कुछ महीनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोग सतर्क हो रहे हैं। रिंकू कुमार ने कहा स्थानीय प्रशासन द्वारा “मेरी गाड़ी जल्द खोजकर बरामद किया जाए, ताकि हम बेरोजगार के परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े।” ग्रामीणों ने उम्मीद जताया है कि पुलिस जल्द कोई सुराग प्राप्त कर मामले का उद्भेदन करने मे सफल होगा। फिलहाल, पीड़ित परिवार काफी चिंतित व परेशान है। वही इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र मे वाहन मालिकों मे भय व्याप्त है।




