ज़ब कोर्ट परिसर में महिला ने युवक का कॉलर पकड़ कर मांगा हक, चला हाई वोल्टेज ड्रामा!

SHARE:

रिपोर्ट –निभाष मोदी!

भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर गुरुवार को उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामे का गवाह बन गया जब मदीना खातून नाम की महिला ने विकास साह का सरेआम कॉलर पकड़ लिया और अपने हक की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। कोर्ट परिसर में अचानक मचे इस बवाल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
मदीना का आरोप है कि विकास साह ने उससे प्रेम विवाह किया था और कई वर्षों तक पति-पत्नी की तरह साथ रहने के बाद अब उसे और उसके दो बच्चों को अपनाने से इनकार कर रहा है। महिला के अनुसार दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। साल 2016 में उसकी शादी कहीं और हो गई थी लेकिन बाद में विकास उसे अपने साथ अलीगढ़ लेकर चला गया जहां दोनों साथ रहे और उनके बच्चे भी हुए महिला का कहना है कि कई वर्षों तक विकास के घर में रहने के बाद अब उसके परिवार वाले दो लाख रुपये और जमीन की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। वहीं विकास साह ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मदीना पहले से शादीशुदा है और उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है।
फिलहाल महिला ने कोर्ट में भरण-पोषण का मामला दर्ज कराया है

बाइट — मदीना खातून पत्नी

बाइट — विकास शाह पति

Join us on: