पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट
Slug.आज 14 मई 2026 बुधवार को पटना में शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल हो रहा है।
पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने सभी लोगों से अपील की है कि इस मॉकड्रिल में सहयोग करें। यह हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी जांचने के लिए किया जा रहा है।
शाम 6 बजकर 58 मिनट पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से दो मिनट तक सायरन बजेगा। सायरन बजते ही शाम 7 बजे से पूरा ब्लैकआउट शुरू हो जाएगा जो 15 मिनट तक चलेगा। इस दौरान सभी को अपने घर, दुकान और ऑफिस की लाइटें बंद रखनी हैं। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो सड़क पर जहां हैं वहीं गाड़ी रोककर लाइट बंद कर दें। होटल और हॉस्पिटल को भी निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि इमरजेंसी सेवा वाले वाहन और एंबुलेंस को छूट रहेगी।
यह मॉकड्रिल पटना नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ में भी होगा। इसका मकसद NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस जैसे सभी विभागों की तत्परता और आपसी तालमेल को परखना है।
डीएम साहब ने साफ कहा है कि ये सिर्फ सरकारी अभ्यास है, असली खतरा नहीं है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सिर्फ टीवी या रेडियो पर आने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आप भी शाम 7 बजे लाइट बंद करके सहयोग करें। 15 मिनट बाद सब सामान्य हो जाएगा।



