रिपोर्ट – संतोष तिवारी
बिहार/मुजफ्फरपुर
रामपुरहरि थाने के मकसूदपुर गांव से लापता दो बच्चियों के हाथ-पैर और गला रेता हुआ शव तीसरे दिन बुधवार की सुबह मिला। घर के पीछे करीब 300 मीटर दूर ईंट-भट्टे के गड्ढे में दोनों शव पड़े थे। दोनों चचेरी बहनें थीं। दोनों की पहचान मकसूदपुर निवासी राजेश राय की 12 वर्षीया पुत्री मौसमी कुमारी और वीरचंद्र कुमार की सात वर्षीया पुत्री रुचि कुमारी के रूप में हुई। एसडीपीओ पूर्वी अलय वत्स के नेतृत्व में सकरा, मीनापुर, कांटी, मोतीपुर के सर्किल इंस्पेक्टर सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि पुलिस ने अपहरण की धारा में, एफआईआर दर्ज कर मंगलवार से लापता बच्चियों की तलाश कर रही थी। बच्चियों के शरीर पर जगह-जगह चोट के भी निशान पाए अपराधियों ने पेट और सीना भी चीर दिया है। ऐसी आशंका है कि हत्या से पहले बच्चियों को बेरहमी से मारा-पीटा गया है। शव मिलते ही मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एफएसएल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दोनों बच्चियों के पिता ट्रक चालक बताए जाते हैं।
बाइट:- परिजन



