बेतिया- शिक्षा विभाग पर शिक्षक का गंभीर आरोप, पीएचडी की किताबें जलाकर जताया विरोध!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार

बेतिया से खबर है जहां मधुबनी प्रखंड के घघवा रूपही स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बृजेंद्र कुमार पाण्डेय ने जिला शिक्षा कार्यालय के कर्मियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक ने जिला शिक्षा कार्यालय परिसर के समक्ष अपने पीएचडी कोर्स से संबंधित पुस्तकों को जलाकर शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। शिक्षक बृजेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि लगभग आठ से नौ महीने पूर्व विद्यालय के दो छात्रों के कार्य को लेकर डायरी में उल्लेख करने के बाद वे स्कूल से चले गए थे। इसी मामले में विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। उनका आरोप है कि इतने लंबे समय बीत जाने के बावजूद न तो विभागीय जांच पूरी की गई और न ही उनका वेतन जारी किया गया। उन्होंने कहा कि लगातार नौ महीने तक वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। मानसिक दबाव और आर्थिक संकट से परेशान होकर उन्होंने पांच वर्षों की मेहनत से जुड़े अपने पीएचडी कोर्स की किताबों को आग के हवाले कर विरोध दर्ज कराया। शिक्षक ने स्थापना पदाधिकारी को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि शिक्षा विभाग का यही रवैया जारी रहा तो वे विद्यालय के छात्रों के साथ पटना तक पैदल मार्च करेंगे और शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराएंगे। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई चल रही है, इसी कारण उनका वेतन फिलहाल जारी नहीं किया गया है। Byteपीड़ित शिक्षक बृजेंद्र कुमार पाण्डेय
Byte __जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार
PTC __Manoj Kumar

Join us on: