समस्तीपुर- अपराधियों का तांडव, एक शख्स की गला रेतकर हत्या, माहौल तनावपूर्ण!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार


खानपुर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को दी चुनौती,

खुलेआम एक व्यक्ति की गला रेत कर दी हत्या।
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान खानपुर दक्षिणी पंचायत वार्ड संख्या 3 निवासी मोहम्मद रुस्तम के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आजाद के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर खानपुर थाना अध्यक्ष शिव पूजन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।
घटनास्थल से सूखा नशे की सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार आपसी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Join us on: