नवादा- फंदे से लटका विवाहिता का शव बरामद,मायके बालों ने लगाया हत्यारा का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट – सोनू सिंह!

बिहार के नवादा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ बेटा पैदा न होने पर एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। यह आरोप मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर लगाया है। मामला पकरीबरामा प्रखंड के पिपरा गांव का है।

मृतका की पहचान लगभग 30 वर्षीय गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है, जो पंकज मिस्त्री की पत्नी थीं। उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

मृतका के भाई मुन्ना कुमार ने आरोप लगाया कि 10 साल पहले उनकी बहन की शादी पंकज मिस्त्री से हुई थी। गुड़िया के तीन बेटियाँ थीं, जिसके कारण ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।

मुन्ना कुमार के अनुसार, ससुराल वाले गुड़िया को बेटा न होने के ताने मारते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। बेटा पैदा करने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परिवार ने कई बार ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय बाद फिर से प्रताड़ना शुरू हो जाती थी।

मृतका के भाई ने बताया कि अंततः बेटा न होने पर गुड़िया की पिटाई की गई और फिर उसे फांसी के फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।

थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों ने पति के खिलाफ लिखित आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Join us on: