बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 2026 : भोजपुर जिले के सभी 14 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!


आज दिनांक 12 मई 2026 को बिहार विधान परिषद के भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र उप निर्वाचन 2026 के तहत भोजपुर जिला अंतर्गत सभी 14 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया द्वारा लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर निर्वाचन कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।
मतदाताओं द्वारा भी उत्साहपूर्वक मतदान प्रक्रिया में भाग लिया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था सामान्य एवं नियंत्रण में है तथा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Join us on: