गोपालगंज- अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज, एमपी एमएलए कोर्ट अब करेगी सुनवाई!

SHARE:

रिपोर्ट – अवधेश कुमार!

गोपालगंज में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह से जुड़े वायरल वीडियो मामले में मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मीरगंज थाना में दर्ज FIR मामले में दोनों की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले को स्पेशल MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया। साथ ही केस डायरी और संबंधित रिकॉर्ड तलब किए गए हैं। फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक को लेकर कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। मामले को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मामले में विधायक आनंद सिंह और सिंगर गुंजन सिंह की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन पाठक ने बताया कि आज दोनों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस केस को स्पेशल MP-MLA कोर्ट में भेज दिया है। साथ ही कोर्ट ने संबंधित रिकॉर्ड और केस डायरी की मांग की है। फिलहाल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक को लेकर आदेश सुरक्षित रखा है। वकील कुमार हर्षवर्धन पाठक ने कहा कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने दावा किया कि केस में कई लोगों को बिना पर्याप्त आधार के इंप्लिकेट किया गया है। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अदालत में यह दलील दी गई कि दोनों याचिकाकर्ताओं का सीधे तौर पर किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध नहीं है। अब इस मामले की अगली सुनवाई स्पेशल MP-MLA कोर्ट में होगी, जहां पुलिस रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि सबकी नजर अब कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

बाइट:- कुमार हर्षवर्धन पाठक, एडवोकेट, हाईकोर्ट पटना

Join us on: