रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल में सुबह सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला है, पिपरा थाना क्षेत्र के विशनपुर में NH 106 पर यह घटना घटी है, जहां यात्रियों से भरी तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जाकर बांस पर अटक गई है, जिसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई, हालांकि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के पहल से यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाला गया है, बताया जा रहा है कि बस पर करीब 25 से 30 यात्री सवार थे, जिसमें करीब आधा दर्जन यात्री चोटिल हुए हैं, जिसे पिपरा CHC इलाज के लिए भेजा गया है, बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर भीमनगर से सहरसा जा रही थी, इसी दरम्यान पिपरा थाना क्षेत्र के विशनपुर में NH 106 पर बस अनियंत्रित होकर खाई में चला गया जहां बस बांस पर अटक गया, गनीमत रही कि बांस पर अटक जाने के कारण बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था, घटना की सुचना मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुँच जांच में जुट गई है,




