रिपोर्ट – कुमार हर्ष!
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पवना गांव में अपराधियों ने सीएसपी संचालक से पैसे लूट की घटना को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक श्यामसुंदर साह से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए की लूट हुई है।जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी ब्लू रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर पहुंचे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।




