रिपोर्ट – निभाष मोदी!
सीमा सड़क संगठन (BRO) की करीब 100 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम भागलपुर पहुंची और युद्ध स्तर पर हालात का जायजा लिया। टीम फिलहाल सेतु के टूटे हिस्से से कुछ मीटर पहले अस्थायी बेली ब्रिज निर्माण की संभावना पर तकनीकी आकलन कर रही है, ताकि जल्द से जल्द यातायात दोबारा शुरू कराया जा सके।
BRO की टीम ने पुल निगम के वरीय अधिकारियों और SDRF जवानों के साथ बरारी घाट से नवगछिया तक विक्रमशिला सेतु के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया , इस दौरान विशेषज्ञ इंजीनियरों ने पुल की संरचना, क्षति की गंभीरता और वैकल्पिक व्यवस्था की संभावनाओं का बारीकी से अध्ययन की। निरीक्षण टीम में वरिष्ठ अधिकारी से लेकर तकनीकी कर्मी तक शामिल रहें।
जिला प्रशासन ने भी राहत एवं मरम्मत कार्य को लेकर पूरी सक्रियता दिखाई है। टीम के ठहरने, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था कर दी गई है।
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि, BRO टीम को हर संभव सहयोग देने का निर्देश जारी कर दिया गया है, उन्होंने भरोसा जताया कि विशेषज्ञों की मेहनत और प्रशासनिक समन्वय से जल्द ही पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त कर भागलपुर और नवगछिया की आवागमन सामान्य कर दिया जाएगा!




