मोकामा- दो बच्चों के साथ सिक्स सेतु से छलांग लगा रही महिला को पुलिस ने ऐन वक्त पर बचाया!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह स्थित नई सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर 7 पर एक महिला दो बच्चों के साथ जाकर गंगा में छलांग लगाने की कोशिश में थी, तभी पुलिस ने एन मौके पर पहुंचकर तीनों को बचा लिया, पुलिस ने उसे समझा बूझकर हाथीदह थाने लाया उसके पति को बुलाया और पूछताछ में जुट गई, मामला बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना से है जहां पुलिस को यह सूचना मिली कि एक महिला अपने दो अबोध बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थिति में पीलर नंबर 7 पर पहुँची है और कूदने का प्रयत्न कर रही है,पुलिस को ज्यों ही यह सूचना प्राप्त हुई, थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने एसडीपीओ रामकृष्ण को सूचित कर किया और उनके निर्देशों के अनुसार पेट्रोलिंग टीम को तुरंत सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर 7 पर भेजा,पुलिस एन मौके पर पहुंच गई और तीनों को कूदने से बचा लिया और उसे समझा बूझकर थाने ले आई, इसके साथ ही पुलिस ने उसके पति विनोद यादव को थाने पर बुलाया, महिला मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की रहने वाली है, पीड़िता सरिता देवी ने बताया कि उसके पति और उसका सौतेला पुत्र उसके साथ मारपीट करते हैं, वहीं पति ने कहा कि मेरी पत्नी नागिन है, इसलिए मैंने इस मोबाइल रखने से मना किया फिर भी रखती है, महिला ने बताया कि वह जीविका से जुड़ी हुई है और बिना मोबाइल के उसका काम नहीं हो सकता, लेकिन पुलिस ने दोनों को समझाया बुझाया विधि सम्मत कार्रवाई की और विनोद यादव को सख्श चेतावनी देते हुए पत्नी और दोनों बच्चे को जिम्मेनामा पर उसके सुपुर्द कर दिया!

बाइट – सरिता देवी, पीड़िता
बाइट – बिनोद यादव पति
बाइट- एसआई सुरेश चौधरी

Join us on: