रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार
1 सुवेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री,दिलीप घोष,अग्निमित्रा पॉल, निषिथ प्रमाणिक और अशोक मंत्री बने;सभी ने बांग्ला में शपथ ली
2 शुभेंदु बने सीएम-पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ,बंगाल की जनता को PM मोदी का दंडवत प्रणाम
3 बंगाल में NDA ने दिखाई ताकत,मंच पर 30+ नेता,पीएम ने शुभेंदु की पीठ थपथपाई,योगी ने भगवा अंगवस्त्र पहनाया
4 विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच, TVK को 116 विधायकों का समर्थन,बहुमत से 2 कम;आज होने वाली शपथ कैंसिल
5 पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ‘भाजपा’की नींव को मजबूत करने वाले सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक,98 वर्षीय माखनलाल सरकार एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने उनका आशीर्वाद लिया,जो पार्टी की ओर से अपने वरिष्ठ नेताओं और संस्थापक सदस्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक है
6 कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार, जिन्होंने 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन में हिस्सा लिया और बंगाल में बीजेपी को मजबूत किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण के दौरान उनके पैर छुए हैं
7 पीएम मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,कहा:पूरा जीवन मातृभूमि को समर्पित किया
8 प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा,देश के महान योद्धा और वीरता एवं पराक्रम के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि के सम्मान,गरिमा और गौरव की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट आत्मसम्मान की गाथाएं आने वाले युगों तक देशवासियों के हृदयों में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित करती रहेंगी।
9 भारत की सभ्यतागत चेतना के प्रतीक थे गुरुदेव’, रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर पीएम मोदी का भावुक संदेश
10 देश में 70 साल में 20 लाख अपहरण, इनमें 11 लाख एक दशक में ही, एनसीआरबी अपराधों में हिस्सेदारी 3 गुना बढ़ी
11 चुनावी नतीजों के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं,वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं,बताया जा रहा है कि सरकार एक सप्ताह के अंदर दाम बढ़ाने का फैसला ले सकती है..
12 खुफिया एजेंसियों ने इनपुट जारी किया है कि पंजाब में आतंकी पाकिस्तान के इशारे पर नापाक हरकतों को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने कई जिलों में नाकेबंदी बढ़ा दी है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है
13 बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत,उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
14 राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ते ही गर्मी फिर तेज हो गई है। पश्चिमी जिलों में हीटवेव शुरू हो गई है और फलोदी में पारा 44.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने की चेतावनी दी है
15 रिपोर्ट: इस्लामाबाद में अगले हफ्ते शांति वार्ता संभव,ट्रम्प बोले:ईरानी जवाब का इंतजार;ईरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने की मांग ठुकराई
16 IPL में आज राजस्थान vs गुजरात,जीत की हैट्रिक लगा चुकी टाइटंस के पास रॉयल्स को पीछे छोड़ने का मौका,जयपुर में मुकाबला
17 ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान की मदद कर रहा था चीन,पहली बार कबूला घिनौना सच
18 बंगाल में उखड़े TMC के तंबू,क्लबों से हटे ममता से करीबी के सबूत! भगवाकरण शुरू
19 आसमान में दिखा अग्नि का अवतार! छत से युवक ने कैद किया खौफनाक नजारा, अग्नि-6 का हो गया सफल टेस्ट?
20 राहुल गांधी बोले:सद्भाव यात्रा से हरियाणा को फायदा होगा,गुरुग्राम में बृजेंद्र सिंह के साथ 1KM पैदल चले;कहा:एपस्टीन फाइल में PM की हिस्ट्री
21 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हारे अमेरिका से लौटे अनंतन,लिखा:एक हफ्ते के चुनावी पैसे ने 4 साल की सच्ची सेवा को हरा दिया
22 DMK सांसद लोकसभा में कांग्रेस के साथ नहीं बैठेंगे,TVK को समर्थन देने से नाराज;अखिलेश का तंज:हम मुश्किलों में साथ नहीं छोड़ते
23 तीन ईरानी तेल टैंकरों पर अमेरिका का हमला,होर्मुज में F-18 से मचाई तबाही
24 डोनाल्ड ट्रंप का दावा:रुकवाए 9 युद्ध, 10वां रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होते देखना पसंद करूंगा
25 Trump: रूस-यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम का ट्रंप ने किया एलान, 1000-1000 कैदियों की होगी अदला-बदली
26 संविधान की दुहाई या सियासत? वंदे मातरम् पर ओवैसी के तीखे बोल,बीजेपी ने याद दिलाया ‘जिन्ना’ वाला दौर!
27 कांग्रेस अध्यक्ष का केंद्र पर हमला,महिला सुरक्षा पर एनसीआरबी आंकड़ों ने खोली सरकार की पोल, आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि का लगाया आरोप
28 आरएएस मुख्य परीक्षा-2024: आरपीएससी ने दिया पुनर्गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन का मौका,अभ्यर्थी 11 से 20 मई तक कर सकेंगे आवेदन
29 युद्ध में बढत और दुश्मन से आगे रहने के लिए ‘आश्चर्य का तत्व ‘ विकसित करें कमांडर: राजनाथ
30 MP और UP में आंधी-बारिश से 10°C तक घटा तापमान,जैसलमेर में पारा 45°C पार;नांदेड़ में दोपहर में कोचिंग बंद रखने का आदेश
31 एआई चैटबॉट का झूठा दावा,ब्रिटेन से मेडिकल की पढ़ाई,7 साल का अनुभव;फर्जी लाइसेंस नंबर भी दिया,पहली बार AI कंपनी पर मुकदमा
32 देश में 70 साल में 20 लाख अपहरण,इनमें 11 लाख एक दशक में ही,एनसीआरबी अपराधों में हिस्सेदारी 3 गुना बढ़ी
33 अनिल चौहान की जगह राजा सुब्रमणि बने CDS,देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
34 बुरी तरह हारी दिल्ली,KKR ने 34 गेंद पहले चेज किया टारगेट,फिन एलन ने शतक जड़ रचा इतिहास
35 ममता युग का अंत,सुवेंदु राज शुरू,कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आज भव्य शपथ समारोह, पीएम मोदी रहें मौजूद
36 तेल आयात पर घटेगा खर्च,बायोफ्यूल और ईथेनॉल पर बड़ा दांव:नितिन गडकरी ने बताया भविष्य का रोडमैप
37 गडकरी ने कहा कि भारतीय किसानों के पास मौजूद कृषि अवशेष और बायोमास भविष्य की बड़ी ताकत बन सकते हैं। उन्होंने सड़कों के निर्माण में “बायोबिटुमेन” के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की बात कही। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा
38 ईथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देते हुए गडकरी ने बताया कि वह खुद 100 प्रतिशत ईथेनॉल से चलने वाली टोयोटा कार का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजाज,टीवीएस और होंडा जैसी बड़ी दोपहिया वाहन कंपनियां जल्द ही ऐसे फ्लेक्स-इंजन वाहन लॉन्च करने की तैयारी में हैं,जो ज्यादा ईथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर चल सकेंगे
39 भविष्य के युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं जीते जाएंगे,सेना से बोले राजनाथ सिंह: दुश्मन को दें सरप्राइज
40 अमित शाह ने कहा:कई साल से कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं जीतती है। उन्हें मालूम चल गया है कि चुनाव जीतना असंभव है तो इसकी प्रक्रिया को ही बदनाम करने में जुटे हैं। इसलिए कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी ने अपनी हार को छिपाने के लिए कभी ईवीएम,कभी मतदाता सूची,कभी एसआईआर,कभी वोट चोरी जैसे कीचड़ उछालने की कोशिश की है।




