रिपोर्टर:- रविशंकर कुमार।
शेखपुरा में शाम होते ही अचानक मौसम ने करवट लेते हुए आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ घनघोर बारिश शुरू हो गई है। तेज़ हवाओं के साथ हो रही बारिश ने शहर और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन को काफी प्रभावित कर दिया है। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबर है। वहीं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। मौसम के इस अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन तूफान और बारिश ने चिंता भी बढ़ा दी है। बारिश अभी भी हो रही है।




