पश्चिम बंगाल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : संजय सरावगी‎!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बंगाल में मात्र यह सत्ता परिवर्तन नहीं, बड़े बदलाव की शुरुआत : संजय सरावगी

पश्चिम बंगाल में लोगों ने आज देखा विकास का सूर्योदय, लोगों की आकांक्षाएं पूर्ण करेगी भाजपा सरकार: संजय सरावगी

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने पर सुवेन्दु अधिकारी को दी बधाई और शुभकामनाएं

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने जताया विश्वास – सुवेन्दु अधिकारी की दूरदर्शी सोच बंगाल को प्रगति, सुशासन और नई संभावनाओं की ओर अग्रसर करेगी

“सोनार बांग्ला” के सपने को साकार करेगी भाजपा सरकार : संजय सरावगी

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने 90 वर्षीय कार्यकर्ता के पैर छूकर दिया सम्मान, कार्यकर्ताओं के सम्मान का भावपूर्ण उदाहरण : संजय सरावगी

पश्चिम बंगाल की नई सरकार 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के पीएम मोदी के विजन को गति देगा: संजय सरावगी

अंग, बंग और कलिंगा पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक मे निभाएगी बड़ी भूमिका : संजय सरावगी



‎पटना, 9 मई। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण को प्रदेश के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में हुए चुनाव में एक ‘जन-विरोधी’ सरकार हार गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व में राज्य में बड़ा विकास होगा।

‎उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली बार सरकार बनने पर देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी एक बड़ा दिन बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने पर सुवेन्दु अधिकारी को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सुवेन्दु अधिकारी की दृढ़ नेतृत्व क्षमता, जनता के प्रति समर्पण और विकास को केंद्र में रखकर कार्य करने की दूरदर्शी सोच निश्चित रूप से पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और नई संभावनाओं की ओर अग्रसर करेगी।

‎उन्होंने “सोनार बांग्ला” का सपना साकार होने की भी ईश्वर से कामना की है।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख नेता, अलग-अलग राज्यों के भाजपा और एनडीए के मुख्यमंत्री शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

‎पश्चिम बंगाल के लिए इसे एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से राज्य में सरकार बनाने का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि आज से पश्चिम बंगाल में एक बड़ा बदलाव आएगा।

‎उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोगों ने आज विकास का सूर्योदय देख लिया है। अब वहां के लोग विकास और सुशासन भी देखेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोगों की आकांक्षाएं पूर्ण करेगी। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सत्ता परिवर्तन नहीं है, नए बदलाव की भी शुरुआत है।

‎उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की नई सरकार 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को भी गति देगा और राज्य की पुरानी विरासत और पुरानी प्रतिष्ठा को भी लौटाएगा।

‎उन्होंने जोर देकर कहा कि इतिहास साक्षी है कि भारत का सबसे स्वर्णिम काल वही था जब अंग (बिहार), बंग (बंगाल) और कलिंगा (ओडिशा) समृद्ध थे। मौर्य काल से लेकर गुप्त काल और फिर पाल राजाओं के दौर तक, भारत की ताकत का केंद्र यही पूर्वी इलाका था। पीएम मोदी ने इसे कई बार उध्दृत कर चुके है कि भारत को व‍िकस‍ित होना है, तो इन तीन प्रदेशों को व‍िकस‍ित होना होगा।

‎उन्होंने दावे के साथ कहा कि अंग जो अब विकास से समृद्धि की यात्रा पर है वहीं अब बंग में भी बड़ा बदलाव आएगा। कलिंगा में भी विकास अब अपनी गति पकड़ रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किस प्रकार करती है, इसका भावपूर्ण उदाहरण पश्चिम बंगाल में नव निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक, 98 वर्षीय माखनलाल सरकार का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान ही भाजपा का संस्कार है। यह अन्य किसी पार्टी में नहीं दिख सकता।

Join us on: