शपथ लेने के बाद गया पहुंचे मंत्री संतोष सुमन, तेजस्वी यादव पर बोला हमला!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार गया पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया।

गया के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री संतोष सुमन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव को “जंगलराज पार्ट-2 का युवराज” बताया।

संतोष सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीति और संविधान की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से ही तेजस्वी यादव दो बार उपमुख्यमंत्री बने।

परिवारवाद पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि वह लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव परिवारवाद की राजनीति करते हैं।

वहीं बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने ममता सरकार को नकार दिया है और बीजेपी की सरकार बनने पर राज्य का विकास होगा।

मंत्री संतोष सुमन ने दावा किया कि बिहार की जनता ने विकास के लिए एनडीए सरकार को भारी बहुमत दिया है।

Join us on: