झुकना नहीं, लड़ना सीखो- महाराणा प्रताप जयंती पर बोले मंत्री श्रवण कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार

नालंदा जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में आज वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के नवमनोनित मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए। महाराणा प्रताप ने जीवनभर मुगलों से संघर्ष किया लेकिन कभी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की।

मंत्री ने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध और जंगल-जंगल भटकने के बावजूद मातृभूमि के लिए उनका समर्पण युवाओं को त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम की सीख देता है। उन्होंने कहा कि साहस और आत्मसम्मान ही महाराणा प्रताप के सबसे बड़े हथियार थे और उन्होंने आराम के बजाय सम्मान को चुना।

वहीं सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एक योद्धा हार सकता है, लेकिन अन्याय के सामने कभी झुक नहीं सकता।

इस कार्यक्रम में गुलरेज अंसारी, डॉ धनंजय कुमार देव, राजनीश कुमार सिंह, प्रीतम राज उर्फ सन्नी पटेल, राहुल कुशवाहा, आदित्य कुमार, संजीत यादव, पवन शर्मा, अशगर शमीम, अजय पटेल समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट:- मंत्री श्रवण कुमार

Join us on: