रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरियापुर पंचायत के गौशनगर गांव में डीजे वाहन से कुचलने से एक युवक की मौत दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना स्थल से लोगो ने आनन फानन में घायल युवक को उठाकर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिरियापुर गांव का रामबालक ठाकुर के छोटे पुत्र विमल कुमार ठाकुर (26 वर्ष) के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विमल कुमार ठाकुर अपने गांव से बगल के ही गांव गौशनगर बारात में शामिल होने घर से निकले थे। इसी दौरान गौशनगर गांव बारात पहुंची। डीजे साउंड की धुन पर नाच गान चल रहा था। जिसे देखने के लिए सड़क किनारे युवक भी खरा था। इसी बिच युवक को अचानक से तेज रफ्तार में डीजे वाहन ने धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया। जिससे बाद डीजे वाहन चालक उसके ऊपर वाहन का आगे पीछे का पहिया चढ़ाते हुए डीजे लेकर आगे निकल गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को लोगों ने नजदीक के निजी अस्पताल इलाज के लिए ले जा रहे थें। इसी दौरान रास्ते मे युवक ने दम तोड़ दिया। फिर भी युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ अस्पताल के चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घर में अचानक खुशी गम में बदल गई। इस घटना को लेकर मृतक युवक के परिजन ने डीजे मालिक एवं चालक के विरुद्ध पुलिस से शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की प्रक्रिया कर रही है। युवक गांव में समाज सेवक के रूप में अपना पहचान रखता था। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा युवक के परिजन के साथ ही अन्य स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई । घटना के संबंध मे मृतक के पिता ने बताया है कि डीजे वाहन चालक ने पहले से शराब का सेवन किए हुए था। उसने सड़क पर बंद वाहन को स्टार्ट कर सीधा युवक के ऊपर चढ़ाते हुए वाहन लेकर भागने का कोशिस किया। लेकिन आगे जाकर वाहन अनियंत्रित हो गया जिसे सड़क किनारे खरा कर चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों व परिजन की माने तो वे लोग इस घटना को पुरानी रंजिश के कारण हत्या बता रहें है। लोगों का कहना है की चालक जानबूझ कर इस प्रकार का घटना किया। चालक युवक की छवि पूर्व से ही खराब बताया जा रहा है। मृतक युवक के पिता ने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए दोषियों को चिन्हित कर कारवाई की मांग किया है। इधर इस घटना को लेकर गांव मे कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सोंप दिया गया है।




