रिपोर्ट – सुमित कुमार!
दिनदहाड़े महिला से 1.30 लाख की लूट, विरोध करने पर पैर में मारी गोली,80 हजार के जेवर और 50 हजार नगद लूटकर अपराधी फरार,सीएचसी संग्रामपुर से भागलपुर रेफर,
-मुंगेर : बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के लालू नगर के आगे नहर किनारे अपराधियों ने दिनदहाड़े टोटो सवार महिला से जेवर और नकदी सहित कुल 1.30 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर महिला के दाहिने पैर में गोली मारकर अपराधी फरार हो गए।घायल महिला की पहचान तरी मंझगाँय निवासी 50 वर्षीय निर्मला देवी, पति वीरेंद्र दास के रूप में हुई है। 80 हजार के जेवर, 50 हजार नगद लूटे। घायल निर्मला देवी ने बताया कि वह बेटी सोनी कुमारी के साथ मुंगेर जिला के संग्रामपुर बैंक से बंधक रखे जेवर छुड़ाकर घर लौट रही थीं। संग्रामपुर मोड़ से टोटो पर बैठकर जैसे ही लालू नगर से आगे पहुंचीं, बाइक सवार दो अपराधियों ने टोटो रुकवा लिया।अपराधियों ने थैले से 80 हजार रुपये मूल्य के जेवर और 50 हजार रुपये नगद लूट लिए। महिला के विरोध करने पर अपराधियों ने उनकी दाहिनी टांग में गोली मार दी और थैले में रखे आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर पहुंचाया,गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायल महिला की बेटी सोनी कुमारी ने बताया की बंधक जेवर को छुड़ाने के लिए अपनी माँ के साथ संग्रामपुर आये थे , बन्धक जेवर को छुड़ाने के बाद ई रिक्शा से हमलोग घर जा रहे थे तभी दो व्यक्ति आया और ई रिक्शा को रुकवा कर झोले को ले लिया जिसका माँ ने विरोध किया लेकिन दोनों व्यक्ति ने माँ के पैर में गोली मार दिया उसके बाद झोला लेकर फरार हो गया. वही घटना के बाद सूचना पर बेलहर थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।




