बेगूसराय- बंगाल को जलाने की कोशिश कर रहे ममता और TMC, होगा पूरा हिसाब – गिरीराज सिंह!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय -केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बंगाल की घटना पर जमकर भड़ास निकाला है। उन्होंने कहा की टीमसी बंगाल को जलाने की कोशिश कर रहा है पहले भी कर चुका है। अभी बंगाल मे सरकार नहीं है कल सरकार बनने के बाद बंगाल को जलाने वाले कोई भी बक्शे नहीं जायेंगे।गिरिराज सिंह ने कहा की टीएमसी के गुंडे पंद्रह साल तक बंगाल मे गुंडागर्दी कर लिया सिर्फ सरकार बनने की देरी है उन्हें उलटा लटकाया जायेगा। वही उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा की नया मेनडेड बनने के बाद वो नौटंकी कर रही थी। वही गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा चोर दरबाजे से मंत्री बनाये जाने के बयान पर कहा की तेजस्वी यादव परिवारबाद के प्रतिक है, उनको लग रहा है उनकी पूँछ कटी हुई है दुसरो का भी पूँछ काट दे। गिरिराज सिंह ने कहा की जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे तब तक उन्होंने परिवार के किसी भी लोगो को राजनीती मे नहीं आने नहीं दिया। जब पूरी जदयू नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद निशांत कुमार को लाना उनको जरुरी था तब जाकर निशांत कुमार को लाया गया। ये चोर दरबाजा नहीं बल्कि संबैधानिक दरबाजा है।

बाइट – गिरिराज सिंह – केंद्रीय मंत्री

Join us on: