:- रवि शंकर अमित!
मोकामा टाल के सम्यागढ़ में सरकारी अनाज की कालाबाजारी का मामला पकड़ में आया है।गुरुवार की तड़के गश्ती दल के जवानों ने एक जुगाड़ गाड़ी पर लदी बारह बोरी सरकारी अनाज बरामद की।बरामद अनाज को कालाबाजारी में बेचने की कोशिश की जा रही थी।ग्रामीणों की सूचना पर अनाज की जब्ती हुई है।सरकारी अनाज की बरामदगी की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गयी।बाढ़ के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराई है।सम्बन्धित डीलर पर मामला दर्ज हुआ है




