संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा जिले के काशनगर थाना क्षेत्र स्थित भस्ती दरगाह के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान नगर पंचायत सोनवर्षा वार्ड-14 निवासी सुनील स्वर्णकार और बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खारा बुधमा वार्ड-6 निवासी अजय ऋषि देव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया गया है।
BYTE :- मृतक के परिजन संजय स्वर्णकार



