नवादा-कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से मंगलसूत्र काट ले उड़े उचक्के, कई महिलाएं बनीं शिकार!

SHARE:

रिपोर्ट – सोनू सिंह

नवादा: नारदीगंज में बुधवार सुबह निकाली गई कलश यात्रा के दौरान उचक्कों ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए गले से सोने के मंगलसूत्र और लॉकेट काटकर फरार हो गए। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, एक महिला के गले से करीब 10 ग्राम का सोने का लॉकेट काट लिया गया। वहीं कई अन्य महिलाएं भी उचक्कों का शिकार बनीं। घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने नारदीगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बता दें कि बुधवार से श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ एवं बड़ी देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ है, जिसका समापन 15 मई 2026 को होगा। महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नारदीगंज पुलिस भी मुस्तैद बताई जा रही है।
रिपोर्ट्: सोनू सिंह (Sonu Singh Journalist)

Join us on: