खगड़िया- एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!

खगड़िया के एसटीएफ और मोरकाही थाना पुलिस के संयुक्त छापेमारी में कोदरा गांव में स्थित एक घर से मिणीगण फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात हथियार बनाने बाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार हथियार तस्कर मुंगेर जिला के रहने बाले है। खगङिया एसपी राकेश कुमार ने बताया की इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन अर्धनिर्मित हथियार, आठ जिंदा कारतूस, छह मैग्जीन सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने बाला समान बरामद किया है। कोदरा गांव में जिस घर में मिनीगण फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था उसका आरोपी मोहम्मद नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार कर उससे और पुछताछ की जा रही है।
Byte
राकेश कुमार, एसपी खगङिया।

Join us on: