डीएम सावन कुमार ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, प्रतापगंज का औचक निरीक्षण किया!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल

सुपौल:- जिलाधिकारी सावन कुमार, ने बुधवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, प्रतापगंज का औचक निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-जनगणना अधिकारी, प्रतापगंज से जनगणना 2027 के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रखंड में कार्यरत कुल 195 प्रगणकों एवं 33 पर्यवेक्षकों के कार्यों का जायजा लेते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक एच एल बी में प्रति प्रगणक प्रतिदिन न्यूनतम 20 डाटा एस वाइ एन एस करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त, प्रखंड एवं अंचल स्तर पर पदस्थापित सभी पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रखंड-सह-अंचल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों, जैसे पंचायत योजनाएं, आवास योजना, आपूर्ति, शिक्षा एवं आईसीडीएस में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, प्रतापगंज को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा पंचायत सरकार भवनों के शीघ्र पूर्णता, अंचल के कार्यों में तेजी लाने, अतिक्रमण हटाने तथा किसी भी विभाग में शिथिलता को समाप्त कर आम जनता के कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
साथ ही, प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे प्रखंड अंतर्गत शिक्षा, आईसीडीएस एवं अन्य विकासात्मक कार्यों का नियमित एवं सतत निरीक्षण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने पंचायत सहयोग शिविरों के समुचित संचालन तथा विभागीय निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Join us on: