:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क़ो बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर AC की खेप लूट कांड का खुलासा करते हुये, 4 AC समेत आरोपी क़ो दबोच लिया है!
थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया की उन्हें आज सुबह एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे हाथीदह बाईपास से एक पिकप पर पटना से लखीसराय ले जाई जा रही AC की खेप क़ो अज्ञात बदमाशों द्वारा गायब कर दिये जाने की शिकायत पिकप चालक रंजीत कुमार ने की,
थानाध्यक्ष ने घटना की सुचना वरिय पदाधिकारियों क़ो दी, एसडीपीओ रामकृष्ण के निर्देश पर थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर व्यापक छापेमारी शुरू की गई, ब्लाइंड केस होने के बाबजूद पुलिस टीम ने कुछ नशेड़ियों से पूछताछ की, जिसमे से एक ने घटना अपनी सांलिप्तता स्वीकार किया और उसी की निशानदेही पर लुटे गये वोल्टास की 4 AC क़ो पुलिस ने जब्त कर लिया, गिरफ्तार बदमाश की पहचान हाथीदह थाना के धरमपुर दरियापुर निवासी इशू कुमार, पिता जीतेन्द्र पासवान के रूप मे हुई है!
12 घंटे मे मिली सफलता के लिये ग्रामीण एसडीपीओ रामकृष्ण और थानाध्यक्ष रंजन कुमार की प्रशंसा कर रहे हैँ!
बाइट – रंजन कुमार, SHO हाथीदह



