रिपोर्ट- ब्रजेश कुमार!
खबर रोहतास से है,जहां क्षेत्र के कुसडिहरा गांव में 25 वर्षीय एक शादीशुदा युवक ने अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर हुए तनाव के बाद गांव के हीं एक शिव मंदिर में जाकर अपने प्राइवेट पार्ट को काट लिया तथा उसे भगवान पर बचाने की बात सामने आई है। साथ ही वह उसी धारदार हथियार से अपने गार्डन भी काटना चाहा। तब तक लोगों ने उसे देख लिया और परिजनों को सूचना दी। आनंद फानन में युवक को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक युवक अपना प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) को काट के मंदिर में चढ़ा चुका था। सासाराम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में गंभीरता से उसकी इलाज की गई। उसके बाद विकास कुमार नामक कि युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। उसके गुप्तांग तथा गर्दन में गहरे जख्म हुए हैं। चुकी इस घटना के बाद किसी प्रकार का कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं हुई है। लेकिन युवक के इस अजीबोगरीब हरकत की चर्चा पूरे इलाके में है। दंपति के बीच हुए कुछ विवाद के बाद तनाव में आए पति ने जो हरकत की, उस से सभी लोग चौंक गए हैं। इस संबंध में सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने अपने लिंग को पूरी तरह से काट कर हटा दिया है। इसके पीछे कुछ मनोवैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं। बेहतर इलाज सेवा आने वाले दिनों में स्वस्थ हो जाएगा। लेकिन युवक में नपुंसकता आ जाएगी। सिविल सर्जन का कहना है कि युवक में अब मर्दानगी नहीं रहेगी। फिलहाल इस अजीबोगरीब प्रकरण की इलाके में खूब चर्चा है।
बाइट– डॉ. मणिराज रंजन (सिविल सर्जन) सासाराम।



