आरा – शादी समारोह में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग, आर्मी जवान को लगी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- शुभम कुमार!

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में सोमवार मंगलवार की देर रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान संदेहास्पद स्थिति में आर्मी जवान को गोली लग गई। जख्मी जवान को गोली दाहिने हाथ में केहुनी के नीचे लगी है, जो दाहिने जांघ में जाकर फंस गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर शादी समारोह में लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जख्मी जवान तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी स्व. राजेंद्र साह का 33 वर्षीय पुत्र भोला साह है। वह आर्मी में हॉर्स राइडर है एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ में आरसीबी सेंटर में कार्यरत है।

Join us on: