:- रवि शंकर अमित!
-बाढ़ अनुमंडल में NH 31 के चौड़ीकरण कार्य में जगह जगह पानी का पाइपलाइन टूट जाने से लोगों के दुकानों और घरों में भी नाले का गंदा पानी घुस गया है। सबसे व्यस्त एसबीआर चौराहे पर दो दिनों से सैकड़ों लीटर पानी बह रहा है, जिससे आने जाने में लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग किसी तरह गंदे पानी में घुसकर आने जाने को मजबूर हैं। बाढ़ में सविता सिनेमा हॉल और गुलाबबाग में भी सड़कों पर सैकड़ों लीटर पानी रोज बहता रहा, लेकिन पीवाहीडे विभाग और एनएचएआई विभाग एक दूसरे पर दोषारोपण करते रहे। दोनों विभाग एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाने में ही लगे रहते हैं। पीएचईडी के कर्मचारियों की लापरवाही से आम जनता को पीने का साफ पानी भी नहीं मिलता है, वहीं सैकड़ों लीटर रोज नाले में बह रहा है। यही गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंचकर कई बीमारियां पैदा करता है। आम जनता की शिकायतों के बाद भी दोनों विभाग के अधिकारी पाइपलाइन की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं देते हैं।
बाइट – स्थानीय



