रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय!
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से खगड़िया के चौथम प्रखंड में स्थित मां कात्यायनी मंदिर पहूंच कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री बिजय चौधरी के साथ साथ कई पदाधिकारी भी पूजा अर्जना में शामिल हुए। कात्यायनी मंदिर में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अगुवानी सुल्तानगंज का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर अघिकारियों के साथ पुल निर्माण कार्य का समीक्षा भी किया। उसके बाद परबता के डुमरिया बुजुर्ग गए में स्थित एक श्रद्धांजली सभा में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने बालो का तातां लगा रहा।आप देख सकते है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी किस तरह से लोगो का फूल माला लेकर अभिवादन स्वीकार कर रहे है।



