रिपोर्ट – अमित कुमार!
आनंद मोहन ने कहा, “सरकार बचाने में उनकी भूमिका जबरदस्त थी। यह किसी से छुपी हुई बात नहीं है। बाकी नेतृत्व पर निर्भर करता है कि वह क्या फैसला लेते हैं।”
चेतन आनंद को मंत्री पद देने के सवाल को उन्होंने सीधे तौर पर नेतृत्व के पाले में डाल दिया, लेकिन अपनी बात में यह जरूर जोड़ दिया कि सरकार बनाने-बचाने में उनकी भूमिका अहम रही है।
बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम पर बोलते हुए आनंद मोहन ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी सबको एक साथ लेकर नहीं चलीं। विपक्षी एकता को कायम नहीं रखा। चाहे वामपंथी हो या कांग्रेस, सबसे उनकी लड़ाई रही।”
हालांकि अंत में उन्होंने बंगाल की जनता के फैसले का स्वागत किया। कहा, “अंतत: जो जीत हुई, उसमें बंगाल की महान जनता का हम अभिनंदन करते हैं। उनके फैसले का स्वागत करते हैं।”




