स्वामी निरंजनानंद की उपस्थिति में ड्रोन शो,इतिहास और विरासत की दिखी झलक

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

ड्रोन शो के माध्यम से मुंगेर के इतिहास और विरासत से रूबरू हुए शहरवासी। श्री निवास कल्याण महोत्सव के मोके पर पोलो मैदान में आयोजित हुआ भव्य ड्रोन और लेजर शो. स्वामी निरंजनानन्द सरस्वती ने श्रद्धालुओं को किया संबोधित।

-मुंगेर : जिले के ऐतिहासिक पोलो मैदान में आज श्री निवास कल्याण महोत्सव के मोके पर भव्य ड्रोन व लेजर शो का आयोजन किया गया ,इसके तहत लगभग 550 से ड्रोनों के समूह के माध्यम से मुंगेर के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित किया। इस भव्य ड्रोन व लेजर शो को देखने काफी संख्या में शहरवासी पोलो मैदान में एकत्रित हुए। ड्रोन शो के माध्यम से बिहार योग विद्यालय के संस्थापक स्वामी सत्यानंद सरस्वती के मुंगेर आगमन , माँ चंडिका स्थान के पौराणिक महत्व ,सीताचरण व कष्टहरणी घाट के रामायणकालीन महत्व ,माँ बड़ी दुर्गा,से मुंगेर वासियो से जुड़ाव मुंगेर के बंगाल की राजधानी बनने ,बिहार योग विधालय की स्थपाना तथा स्वामी निरजंनाननंद सरस्वती के कार्यो को दर्शाया गया। इसके साथ मुंगेर के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह के नेतृत्व तथा मुंगेर में किये गए विकास कार्यो की भी चर्चा की गयी

ड्रोन शो कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने कहा की मुंगेर के पोलो मैदान में भव्य ड्रोन शो और लेजर शो कार्यक्रम किया गया .जिसमे मुंगेर के इतिहास और विरासत से रूबरू किया गया। उन्होंने सभी लोगों से स्वामी सत्यानंद सरस्वती के सीखों को आत्मसात करने का आह्वान किया। स्वामी जी ने कहा की बुधवार की शाम 4:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए पोलो मैदान में तिरुपति बालाजी के दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर सभी श्रद्धालु भक्तिपूर्ण माहौल में बालाजी के दर्शन कर पाएंगे। इसके अलावा बालाजी का विवाहोत्सव कार्यक्रम भी संचालित किया जाएगा।

बाइट :स्वामी निरंजनानंद सरस्वती

जिलाधिकारी निखिल धनराज ने कहा की आज का दिन मुंगेर के लिए ऐतिहासिक रहा। आज तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति मुंगेर में पधारी। उस मूर्ति की मुख्यमंत्री के द्वारा भी पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात शाम में ड्रोन शो पोलो मैदान में आयोजित किया गया। इसमें काफी लोग शामिल हुए। इसका उद्देश्य मुंगेर के ऐतिहासिक धरोहरों से आमलोगों को अवगत कराना था। कल पोलो मैदान में तिरुपति बालाजी की मूर्ति का शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे के बीच दर्शन की व्यवस्था रहेगी। जो भी श्रद्धालु चाहेंगे, पोलो मैदान में आकर शाम 4:00 बजे से 6:00 के बीच बालाजी की प्रतिमा का दर्शन कर सकेंगे।

बाइट : निखिल धनराज निप्पाणीकर, डीएम

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा की पोलो मैदान में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत ड्रोन शो, लेजर शो का आयोजन किया गया। हमने पोलो ग्राउंड के हर गेट पर पुलिस की व्यवस्था की थी। इसके अलावा सभी एग्जिट रूट पर पेट्रोलिंग तथा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। भीड़ नियंत्रण का भी पूरा इंतजाम किया गया था। इसी तरह कल के पादुका दर्शन एवं पोलो ग्राउंड में जो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

बाइट : सैयद इमरान मसूद, एसपी

आयोजन कर्ता गौरव शर्मा आज स्वामी सत्यानंद सरस्वती के निर्देशन में जो ड्रोन शो का आयोजन किया गया वह काफी भव्य इस दौरान मुंगेर के लोगों ने जो अनुशासन दर्शाया है वह काफी करनी है कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु आए हुए थे यह कार्यक्रम अपने आप में एक अद्भुत शो हुआ लोगों ने भी अपने अनुभव को कुछ विशेष तरीके से वर्णित किया है। हमने लगभग दो महीने से स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के निर्देशन में इस कार्यक्रम की तैयारी की। जब कोई कार्यक्रम सफल होता है तो उससे अलग तरह की ऊर्जा मिलती है। कल शाम में 4 से 6 के बीच जो कार्यक्रम पोलो मैदान में आयोजित होना है, हमलोग उसकी तैयारी में लगे हुए हैं।

आयोजक समिति के सदस्य ने कहा की मुंगेर की धरती आज धन्य हो गई। स्वामी सत्यानंद जी का इसी दिन मुंगेर में पदार्पण हुआ था। आज स्वयं बालाजी चलकर मुंगेर आए हैं। यह मुंगेर के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिस तरह से योगाश्रम की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा मुंगेर वासियों ने इसमें सहयोग किया इसके लिए सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं । बिहार योग भारती को योग के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। योग निद्रा की शक्ति से संपूर्ण विश्व अवगत हो रहा है।

Join us on: