गोपालगंज-अश्लील नृत्य और हथियार प्रदर्शन मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत 9 लोगों पर FIR.

SHARE:

रिपोर्ट – अवधेश कुमार!

गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां मोकामा के विधायक के स्वागत में हथियारों के प्रदर्शन और अश्लील नृत्य का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है।

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के आदेश पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद पुलिस ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए मीरगंज थाना में FIR दर्ज कर ली है।
इस केस में अनंत सिंह समेत 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि 2 मई को अनंत सिंह गोपालगंज पहुंचे थे, जहां सेमराव गांव में एक जनेऊ समारोह के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।
लेकिन यह स्वागत अब विवादों में है…वायरल वीडियो में समर्थक खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहे थे…
साथ ही बार-बालाओं के साथ अश्लील नृत्य और नोटों की बारिश का भी दृश्य सामने दिख रहा था। पूरा माहौल शक्ति प्रदर्शन जैसा दिखाई दे रहा था।

वीडियो में यह दिख भी किया जा रहा है कि अनंत सिंह खुद सामने बैठकर इस कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आ रहे थे।
हालांकि, पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और अब मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद 9 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध हथियार प्रदर्शन और अश्लील कार्यक्रम कानूनन अपराध की श्रेणी में आते हैं…और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: