रिपोर्ट – संतोष तिवारी
बिहार/मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक किशोर की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवकों ने किशोर को घर से बुलाया और किसी विवाद के चलते उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की मां का आरोप है कि उसके बेटे को साजिश के तहत बुलाया गया और फिर निर्दयता से मारपीट कर उसकी जान ले ली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल, इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।
बाइट:- परिजन




