:- रवि शंकर अमित!
बाढ बख्तियारपुर स्टेशन पर एक बड़ी हादसा हो गई। जब दो महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी इसी दौरान उस ट्रैक मालदा एक्सप्रेस थ्रू गाड़ी पास कर रही थी। दोनों महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिला कहां से आ रही थी और कहां जाना था इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। दोनों मृतक महिला की अभी तक पहचान भी नहीं हुई है। घटना उसे समय हुई जब महिला एक नंबर प्लेटफार्म पर चढ़ रही थी इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन उनका प्रयास और असफल रहा और दोनों महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के पास से आधार कार्ड मिला है। जिसमें एक महिला गया मानपुर की रहने वाली है। वहीं दूसरी महिला कहां की रहने वाली है इसकी पहचान नहीं हुई है। घटना की जानकारी पर रेल पुलिस मौके पर पहुंचे शव को कब्जे मे लेकर पहचान के लिए बख्तियारपुर स्टेशन पर रखा हुआ है।
बाइट रेल पुलिस अधिकारी




