सद्भाव यात्रा के दौरान चंपारण की धरती पर पहुंचे निशांत, हर चौक-चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत।

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

बेतिया से खबर है जहां आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सद्भाव यात्रा के दौरान आज पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया पहुंचे। जहां उनकी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिले में प्रवेश करते जौकटिया चौंक, बेतिया बाजार समिति चौक, हरिवाटीका चौंक, बौद्ध सपूत नंदन गढ़ लौरिया में उनका भव्य स्वागत किया।

निशांत कुमार ने बेतिया हरिवाटिका चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद बाजार समिति स्थित गैस एजेन्सी के समीप पार्टी के संस्थापक पूर्व सांसद स्व० महेन्द्र बैठा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वहां से सीधे लौरिया नंदनगढ़ होते हुए चौंतरवा, गांधीनगर चौंक, बगहा अनुमंडल कार्यालय, एसएसबी कैंप बगहा होते वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे। जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे।

निशांत ने कहा बेतिया की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद जैसे ही मेरे पिता का प्यार मिला वैसे ही मुझे भी प्यार मिलता रहे
सद्भाव यात्रा पर निकले निशांत कुमार पश्चिम चंपारण जिले में दो दिनों तक रहेंगे। सद्भाव यात्रा के इस कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार वाल्मीकिनगर में देर शाम तक पहुंचेंगे और वहीं कन्वेशन सेंटर वाल्मीकिनगर में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर निशांत कुमार 4 मई की सुबह 06:00 बजे वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (जंगल सफारी) का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के बाद सुबह 10:25 बजे कन्वेशन सेंटर वाल्मीकिनगर स्थित महर्षि वाल्मीकि जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और वाल्मीकिनगर स्थित नर देवी मंदिर में माता का दर्शन करेंगे। फिर निशांत कुमार सुबह 10:40 बजे में वाल्मीकिनगर से मदनपुर होते हुए बगहा 02, गाँधीनगर चौक, बगहा, चौतरवा लौरिया होते हुये दोपहर 01:00 बजे बेतिया स्थित बापू सभागार पहुंचेंगे। जहां पार्टी संगठन जिला बगहा और पश्चिम चम्पारण बेतिया के संयुक्त कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Join us on: