मुंगेर-आर एस एस के 100 वर्षों के उपरांत प्रमुख जन संगोष्ठी आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

मुंगेर । नगर के सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन गोष्ठि का आयोजन किया गया! जिसमें नगर के अधिवक्ता, चिकित्सक, प्रोफेसर, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए! विदित हो कि संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे वर्ष में 7 कार्यक्रम समाज के बीच तय किया है, जिसमे एक प्रमुख जनगोष्ठी एक है! कार्यक्रम के सुभारम्भ श्रीमान बालमुकुंद जी, सहकार्यवाह दक्षिण बिहार व मुंगेर विभाग के सह संघचालक मा० श्री अमरनाथ केशरी जी, सह जिला संघचालक श्री विनेश शर्मा जी के द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया! सहकार्यवाह के कहा कि संघ 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण कर ली है, आज भी संघ एक है! डॉ हेडगेवार ने जो राष्ट्र निर्माण मार्ग बताए स्वयं सेवकों उस मार्ग पर आज भी चल रहे हैं, उन्होंने कहा कि संघ समाज से पंच परिवर्तन का आह्वान किया है, जिसमे सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी आदि पर विस्तार से अपनी बात रखें! उन्होंने कहा कि आज परिवार टूट रहा है, कारण है एकल परिवार, घर मे सभी सदस्य एक साथ रहकर भी सवांद नही कर पा रहे हैं, इसलिए संघ में आवाहन किया है सप्ताह में एक दिन और एक समय सामुहिक भोजन करें! इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह अभय पाल, जिला प्रचार प्रमुख श्री बसन्त राणा, विश्वजीत राघव, आकाश कुमार,प्रीतम,नीरज कुमार, निर्मल सिंह,प्रीतम जी,अंजनी जी आदि समाज के सैकड़ो नागरिक सज्जन उपस्थिति थे!

Join us on: