रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
कांटी के धरती पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र सह जदयू के वरिष्ठ नेता निशांत कुमार का भव्य स्वागत किये जदयू विधायक अजीत कुमार
कांटी विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत किशुनगर वार्ड 5 स्तिथ एनएच 27 के समीप रविवार को राजकुमार चौधरी के आवास पर कांटी के जदयू विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के पुत्र व जदयू के वरिष्ठ नेता ई. निशांत कुमार का भव्यता तरीकों से स्वागत किया। विधायक अजीत कुमार ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के पुत्र व जदयू के वरिष्ठ नेता ई. निशांत कुमार सदभाव यात्रा की शुरुआत बापूजी के धरती चंपारण से कर रहे हैं जिसको लेकर वे पटना से पश्चमी चंपारण जाने के क्रम में कांटी में उनका भव्य स्वागत किया गया है साथ ही उनके साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व जदयू के विधायक दल के नेता श्रवण कुमार का भी स्वागत किया गया। वही, पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के पुत्र व जदयू के वरिष्ठ नेता ई. निशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जदयू विधायक अजीत कुमार के स्वागत समारोह से वे काफी अभिभूत हुए है एवं उन्होंने कहा कि वे अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सद्भाव यात्रा पर निकले हैं साथ ही अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जो सोच है कि देश – दुनिया के मानचित्र पर बिहार सबसे आगे रहे एवं प्रगति की राह पर हमेशा बढ़ते रहे उस सोच को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता निशांत कुमार ने कहा कि सद्भाव यात्रा से जदयू के कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ेगी एवं पार्टी बिहार में और मजबूत होगी। वही, विधायक अजीत कुमार ने कहा कि जदयू के वरिष्ठ नेता निशांत कुमार के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों में काफी खासा उत्साह था एवं वे उनका स्वागत करने के लिए काफी आतुर थे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भीषण बारिश के बीच भी हजारों समर्पित कार्यकताओं व क्षेत्र के लोग उनके दीदार करने को लेकर मौजूद रहे एवं निशांत कुमार के संबोधन को सुनकर उनके विचारधारा में अपनी आस्था जताई। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारधारा व उनके नक़्शे कदम पर उनके पुत्र निशांत कुमार अवश्य चलेंगे और वे काफी जिम्मेदार व जबाबदेह भी है इसका स्पष्ठ झलक भी देखने को मिल रही है जहां वे जाते हैं हजारों – हजार लोगों की मौजूदगी रहती है। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि सद्भाव यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है यह यात्रा बिहार की राजनीति में एक नए युग का आरंभ करेंगी इस यात्रा के दौरान पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद होना है इससे संगठन को भी काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार यह कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार ने विगत दो दशकों में बिहार के लोगों के लिए जिन योजनाओं पर काम किये है वे उसकी चर्चा लोगों के बीच भी करेंगे। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि इस यात्रा से बिहार का भविष्य, विकास, सद्भाव और सामाजिक न्याय के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। पार्टी का संकल्प स्पष्ट है कि तीर निशान, तय निशांत। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा , जदयू के विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा , गायघाट विधायक कोमल सिंह, रूनीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा , जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार,
हरिओम कुशवाहा , गणेश भारती, नरेंद्र पटेल , गोपाल शाही, अमरनाथ चंद्रवंशी , कुंदन शांडिल्य, चन्द्र भूषण प्रसाद, अखिलेश यादव , सौरभ सुमन , पिंकी शाही , अजय शंकर सिंह , रामेश्वर सहनी , विनय पटेल, अजय चौधरी , राम कलेवर , गौरव कुमार नन्हे , जदयू नेता इरशाद हसन उर्फ गुड्डू, पंडित शंभूनाथ चौबे, राजकुमार चौधरी, मुखिया इंद्र मोहन झा, ज्ञान कौशिक होरिल, मुख्य पार्षद दिलीप कुमार, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, रमेश ठाकुर, मनीष कुमार, रजनीश सिंह उर्फ फौजी, निशांत भास्कर, रमेश कुमार ठाकुर, पार्षद संतोष पासवान, इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, राम मोहन पासवान, शिवेंद्र ठाकुर, नीरज मिश्रा, मुन्ना सिंह, पंकज कुमार, मुरारी झा, प्रिंस ठाकुर , सुनील शर्मा, यशवंत उर्फ जय बाबू, आलोक मिश्रा, महेश चौधरी, पप्पू गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, दीपक कुमार उर्फ टुन्ना, सुजीत कुमार, मनमोहन सिंह, रमन कुमार, विवेक कुमार , रंजीत ठाकुर, बिट्टू चौधरी , राजीव कुमार पांडे, श्याम किशोर साह समेत जदयू के हजारों कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों भी उपस्थित थे।
बाइट : – अजित कुमार जदयू कांटी विधायक
बाइट: – निशांत कुमार( भाषण का अंश)




