ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!
वाई बी एन विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया प्रमाण पत्र
रांची। आचार्य कुल एवं विनोबा भावे विचार कोषांग ( वाई बी एन विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड) द्वारा स्वस्थ समाज रचना : दशा एवं दिशा पर शोधार्थी व मुख्य वक्ता के रूप में सारगर्भित प्रस्तुति और राष्ट्रीय गरिमा के लिए अनमोल कुमार, सचिव, स्वावलम्बन को डॉक्टरेट की उपाधि और प्रमाण पत्र दिया गया।
प्रमाण पत्र देने वाले वाई बी एन विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो० ( डॉ . ) सत्यदेव पोद्दार और चेयरमैन डॉ रामजी यादव, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और आचार्य कुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आचार्य ( डॉ.) धर्मेन्द्र के अलावे आचार्य कुल झारखंड प्रदेश के डॉ जंगबहादुर पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ वासुदेव प्रसाद और प्रातीय महामन्त्री, डॉ ओमप्रकाश शामिल थे।
समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कार्य एवं स्वस्थ समाज रचना : दशा और दिशा पर शोधार्थी के रूप में सफलता हासिल होने पर अनमोल कुमार को डॉक्टरेट की उपाधि और प्रमाण पत्र दिया गया, जो उल्लेखनीय कदम है। बिनोवा भावे की नजर में सच्चा डॉक्टरेट वही है जो अराजनीतिक, अहिंसक, असंप्रदायिक व्यासपीठ जय जगत, ग्राम स्वराज्य और विश्व शान्ति के लिए काम करता हो और जो जमीन से जुड़कर किसान और मजदूरों के लिए काम करता हो।



